{"_id":"5ddc1bb58ebc3e54ec35321a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd188996219","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बेंच के लिए वकीलों की रही हड़ताल
हापुड़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मंाग को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। अधिवक्ताओं की हड़ताल से कचहरी पहुंचने वाले लोगों को परेशानी भी हुई।
लंबे समय से अधिवक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में संघर्ष भी चल रहा है। इसको लेकर पहले भी हापुड़ कचहरी में हड़ताल रही। हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष ठाकुर धर्मपाल सिंह तोमर व सचिव संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं को प्रयागराज हाईकोर्ट जाना पड़ता है। ऐसे में प्रयागराज हाई कोर्ट दूर होने पर लोगों को परेशानी होती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। पश्चिमी प्रदेश के अधिवक्ता आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं।
सेामवार को अधिवक्ताओं ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की मांग को लेकर हापुड़ कचहरी में हड़ताल रखी। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को भी सौंपा। उन्होंने अपनी मांग पूरी नहीं होने आगे भी न्यायिक कार्य से विरत रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वाले में सुधीर त्यागी, अमित, यामीन खान, पुरुषोत्तम वर्मा, प्रवीण कुमार, गजेंद्र तोमर, अंकुर शर्मा, श्यामवीर सिंह सिरोही, धीरेंद्र त्यागी, योगेश शर्मा आदि रहे।