फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur news

संगीनों के साये में विदा हुईं दुल्हनें, पुलिस के पहरे में रवाना हुई बारात, परिजनों में दहशत

Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

धौलाना के शादी समारोह में रविवार को दुस्साहसिक तरीके से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद दूल्हे और दुल्हन के परिजनों के बीच दहशत फैल गई। हालात को देखते हुए एसपी संजीव सुमन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए एसपी संजीव सुमन ने पुलिस सुरक्षा में ही दुल्हन और बारात को वापसी के आदेश दिए।

विज्ञापन


जिस समय घटना हुई उस समय दुल्हनों की विदाई की तैयारी की जा रही थी। एक ओर दुल्हन की डोली उठ रही थी, दूसरी ओर बदमाशों ने बारात में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। बदमाशों के बेखौफ इरादे को देखते हुए बारातियों में इतनी दहशत फैल गई कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर भी आशंकित थे। 
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए एसपी ने तत्काल पुलिस सुरक्षा के बीच गांव से फरीदाबाद स्थित अनंगपुर तक दुल्हनों और बारात को सुरक्षा देने का फैसला लिया। इसके अलावा उदयरामपुर से भी संगीनों के साये में दुल्हनों की विदाई हुई। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गांव उदयरामपुर नंगला में रविवार को विजय सिंह की दो बेटियों आरती और ज्योति की शादी थी। दोनों की शादी फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी देवेंदर सिंह के पुत्र सचिन और सागर से थी। शाम करीब छह बजे दुल्हनों की विदाई की तैयारी चल रही थी। लड़के पक्ष के लोग मंडप में बैठे हुए थे। 

इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दूल्हे के चाचा सुधीर (40) को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब छह-सात गोलियां लगने से सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।ं वारदात से विवाह स्थल पर भगदड़ मच गई और लोग दहशतजदा हो गए।  

घायलों में लड़के के जीजा व एक 14 वर्षीय किशोर भी शामिल है। हत्या के बाद आरोपी बाइक सवार फरार हो गए। देर शाम एएसपी सर्वेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घायलों को गाजियाबाद स्थित कोलंबिया व गौतमबुद्धनगर के दादरी स्थित नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed