फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बढ़ते प्रदूषण पर जिले की 260 औद्योगिक इकाईयां बंद रखने की कवायद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रदूषण पर वार - जिले में बंद रहेंगी 260 औद्योगिक इकाईयां
विज्ञापन

हापुड़। जिले में बढ़ते प्रदूषण पर उद्यमियों ने भी अपनी फैक्ट्रियों को बंद रखने की कवायद की है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सहयोग का निर्णय लिया है। एनजीटी के आदेश के बाद करीब 260 औद्योगिक इकाईयों के संचालकों से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदूषण न फैलाने की अपील की है।
दीपावली के बाद से जिले में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। आलम यह है कि दम घोटू वातावरण में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। हापुड़ जिले में करीब 260 उद्योग ऐसे हैं, जो स्माल स्केल में आते हैं। ऐसे में उद्यमियों ने भी पर्यावरण की स्वच्छता में सहभागिता का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक कर, सर्व सम्मति से प्रदूषण का स्तर कम न होने तक फैक्ट्रियां न चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में करीब 260 फैक्ट्रियों के संचालकों से वार्ता कर, इकाईयों को बंद रखने की अपील की गई है। इस पर सहमति भी मिली है। एनजीटी का अग्रिम आदेश आने पर ही फैक्ट्रियों को चलाए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन का कहना है कि बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी को परेशानियां हो रही हैं। उद्योगों को इसलिए बंद रखा जाएगा, ताकि प्रदूषण का स्तर कम हो जाए। एनजीटी की मुहिम में पूरा सहयोग दिया जाएगा।--फोटो संख्या--43

एसोसिएशन के सचिव अनम गुप्ता का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। हमें कोई भी कार्य ऐसा नहीं करना चाहिए। जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़े।--फोटो संख्या--44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed