{"_id":"5dc1ba2a8ebc3e5b062c882f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd187746814","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा चली तो घटा प्रदूषण, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा चली तो घटा प्रदूषण, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा चली तो घटा प्रदूषण, 296 पहुंचा एक्यूआई का स्तर
हापुड़। दिवाली के बाद जारी प्रदूषण की आफत के बाद मंगलवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। मंगलवार को चली हवाओं के कारण वातावरण में प्रदूषण का स्तर घट गया। जिले का एक्यूआई मंगलवार को 296 स्तर तक पहुंच गया। कुल मिलाकर वातावरण से लोगों को काफी राहत महसूस की जा रही है।
दिवाली के बाद से वातावरण जहरीली गैसों का चैंबर बन गया था। पिछले दो तीन दिन से तो लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो गया था। आसमान में छायी धुंध के कारण आंखों में जलन शुरू हो गयी थी। हालातों के मद्देनजर जिला प्रशासन को बच्चों की दो दिन की छुट्टी तक के आदेश करने पड़े। लेकिन सोमवार से ही चली तेज हवाओं के बाद वातावरण से प्रदूषण का स्तर कम होना शुरू हो गया। मंगलवार को सुबह एक्यूआई करीब 400 के आसपास था, लेकिन शाम तक इसके घटने का सिलसिला जारी रहा। शाम के समय जिले का एक्यूआई 296 दर्ज किया गया। दरअसल, यह गिरावट तेज हवाओं के कारण दर्ज की गयी है। मंगलवार को भी पूरे दिन तेज हवाएं चलती रही। जिससे मौसम में धुंध दिखायी नहीं दी। मौसम पूरी तरह से साफ रहा।
प्रदूषण विभाग के स्टेशन इंचार्ज सलमान राणा ने बताया कि हवा चलने से वातावरण में काफी राहत दर्ज की गयी है। सोमवार शाम से प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ है। एक दो दिन हवाएं चलती हैं तो हालात सामान्य हो जाएंगे।