{"_id":"5dc1ba2b8ebc3e5b085dd326","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd187746776","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध फैक्ट्री व कारखाने बंद कराने की डीएम से की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध फैक्ट्री व कारखाने बंद कराने की डीएम से की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध फैक्ट्री व कारखाने बंद कराने की डीएम से की मांग
हापुड़। मोहल्ला गोपीपुरा सैनियों वाली गली व शिव मंदिर वाली गली के लोगों ने मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मोहल्ले में चल रही अवैध फैक्ट्रियों और कारखानों को बंद कराने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि मोहल्ले में अवैध रूप से बर्तन बनाने, सूती कपड़े बनाने की फैक्ट्री व कारखाने हैं। फैक्ट्रियों में तेजाब, गैस, मशीनों का प्रयोग व उनका शोर शराबा होता रहता है। इससे ध्वनि व वायु प्रदूषण होता है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि मोहल्ले में टीबी जैसी बीमारी के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इनमें बुजुर्ग लोगों से लेकर युवा भी शामिल हैं। वहीं मोहल्ले में फैक्ट्रियों का सामान उतरने चढ़ने से भी जाम की समस्या रहती है। कई बार समस्या विरोध व लड़ाई झगड़े का भी रूप धारण कर लेती है।
स्थानीय लोग मामले की शिकायत अफसरों से भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने रिहायशी इलाके से अवैध फैक्ट्रियों व कारखानों को तत्काल बंद कराने की मांग की है। शिकायती पत्र भेजने वालों में महेश कुमार सैनी, आकाश सैनी, रामू सैनी, नन्नो सैनी, सुनीता, ब्रिजेश कुमार, मनीष, शीला, मनोज, राम कुमार, मोहित, सोनू, दिनेश आदि रहे।