{"_id":"5da4bda78ebc3e93b65d6285","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1864492180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़: सेना भर्ती के लिए आज शुरू होगी दौड़, पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़: सेना भर्ती के लिए आज शुरू होगी दौड़, पुलिस ने संभाली सुरक्षा की कमान
Tue, 15 Oct 2019 05:41 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
बाबूगढ़ में सेना भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। पूरे दिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए गए। मंगलवार को भर्ती के लिए दौड़ की शुरूआत होगी। पहले दिन गौतमबुद्धनगर के युवा भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं को लेकर शिवा ढाबे पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम सत्यप्रकाश, सीओ राजेश कुमार ने पुलिसकर्मियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि भर्ती को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करते हुए रास्तों पर जानकारी के लिए बोर्ड लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
भर्ती के लिए पहुंचने शुरू हो गए अभ्यर्थी
भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुबह पांच बजे से दौड़ होगी। इसके लिए सोमवार दोपहर से ही युवाओं का पहुंचना शुरू हो गया। गौतमबुद्ध नगर के युवा भर्ती में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन