{"_id":"5da0ca308ebc3e93a45fd9dc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1862196131","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के दो गुटों में मारपीट से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के दो गुटों में मारपीट से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के दो गुटों में मारपीट से हड़कंप
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गयी। जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों ओर से छात्रों में जमकर लात घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों गुटों में बीच बचाव करा दिया।
गढ़ रोड पर दोपहर बाद कुछ युवा ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला आर्यनगर में आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों गुट आमने सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों गुटों में लात घूंसे चलने लगे। मारपीट होते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की भीड़ ने छात्रों का बीच बचाव कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद छात्रों के बीच समझौता हुआ। लोगों ने छात्रों को अपने अपने घरों को रवाना कर दिया। कुल मिलाकर कुछ देर के लिए सड़क पर हड़कंप की स्थिति जरूर रही। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।