फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चेचिस बदलकर चोरी के वाहनों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गाड़ियां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ के वाहन बरामद
विज्ञापन

हापुड़। हाफिजुपर और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चोरी के वाहनों की फर्जी दस्तावेजों पर झूठी रिपोर्ट लिखाकर उनका बीमा क्लेम हड़पना और इन वाहनों के चेचिस नंबर बदलकर उन्हें बेच देने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छोटे बड़े कई वाहनों को बरामद करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरोह के सरगना सहित बाकी फरार साथियों की तलाश की जा रही है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने प्रेसवार्ता कर बताया कि हाफिजपुर थाना प्रभारी अविनाश गौतम और गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहनों के गोरखधंधे का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बुधवार रात इम्टौरी के जंगल में चेकिंग के दौरान गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियो, एक क्रेटा और एक रिट्ज कार व दो ट्रक बरामद किए हैं। इन वाहनों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि ये लोग चोरी किए गए वाहनों की एक अधिवक्ता के माध्यम से फर्जी एफआईआर कराते थे और इंश्योरेंस क्लेम प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद वाहन का चेचिस बदलकर उन वाहनों को बेच देते थे।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पिछले दो साल से इस गिरोह द्वारा यह गोरखधंधा चल रहा था। बिजनौर और मेरठ के एआरटीओ कार्यालय में साठगांठ करके चोरी के वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनवाए जाते थे। इस गिरोह का सरगना मेरठ निवासी महराजुद्दीन है, जिसकी तलाश की जा चुकी है। यह गिरोह अभी तक इंश्योरेंस कंपनी को भी करोड़ों रुपये की चपत लगा चुका है। पकड़े गए आरोपियों में मासूक अली पुत्र ताज मोहम्मद निवासी तारापुरी, परवेज पुत्र महफूज अली, कामरान पुत्र कलवा, साजिद पुत्र कलवा निवासी गांव बहरोड़ा, थाना किठौर, जिला मेरठ, नोफिल अली पुत्र मकबूल अली निवासी लोहिया नगर खरखौदा मेरठ, आसिफ पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी आवास विकास कालोनी हापुड़, ताहिर पुत्र सत्तार निवासी घुंघराला व दिलशाद पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोती कालोनी, हापुड़ शामिल हैं। पुलिस इनके फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed