फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

100 से ऊपर रफ्तार, नहीं मिला ब्रेक लगाने का भी मौका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ओवर स्पीड ने ली छह की जान, नहीं मिला ब्रेक लगाने का भी मौका
विज्ञापन

हापुड़। बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह जो हादसा हुआ। उसे कार की ओवरस्पीड का कारण माना जा रहा है। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने जो बात बयां की उसे सुनकर हर कोई सकते में रह गया। लोगों का कहना था कि स्विफ्ट कार की स्पीड 100 और 120 के बीच रही होगी। जो सीधे बिना ब्रेक लगाए ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर पांच की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी युवक मुकुल ने बताया कि ट्रक हाईवे पर साइड से खड़ा हुआ था। इसी दौरान पीछे से यह कार तेजी के साथ दिल्ली की ओर बढ़ती हुई आई। इस दौरान कार की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही होगी। इसी रफ्तार से कार ट्रक की ओर आई और इससे जा भिड़ी। दुर्घटना के समय चालक को कार में ब्रेक लगाने का भी मौका नहीं मिला। सड़क पर ब्रेक के दौरान टायर रगड़ने के निशान भी मौजूद नहीं थे। दुर्घटना भी इतनी भयावह थी कि कार सवार छह लोगों में से पांच की कुछ सेकेंड में ही मौत हो गईं। उन्हें कराहने तक का भी मौका नहीं मिला। केवल एक व्यक्ति को ही कार से जीवित मौजूद था, हालांकि उसकी भी बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन

अगले माह होना था नफीस का निकाह
मृतकों में नफीस और खुर्शीद दोनों सगे भाई थे। खुर्शीद के रिश्तेदार शहजाद ने बताया कि नफीस और खुर्शीद चार भाई थे। एक भाई की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी। अब दो और भाईयों की मौत से परिवार पर गम का पहाड़ टूट चुका है। दोनों भाई अविवाहित थे, नफीस का रिश्ता पक्का हो चुका था और अगले माह ही उसका निकाह होने वाला था। दोनों भाई दिल्ली में कारपेंटर और छोटी मोटी ठेकेदारी करते थे। हाल ही में खुर्शीद ने कार दिल्ली निवासी रवि से कार खरीदी थी। खुर्शीद इसे टैक्सी के रूप में चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed