{"_id":"5d7a8b478ebc3e93c95f1144","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd184224760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ के 2.61 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर बढ़ी दरें लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ के 2.61 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिलों पर बढ़ी दरें लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 2.61 लाख उपभोक्ताओं पर बिजली की बढ़ी दरों की मार
हापुड़। जिले के 2.61 लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिलों पर विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ अनुसार बृहस्पतिवार से बढ़ी दरें लागू कर दी गई हैं। घरेलू, औद्योगिक, नलकूप के बिलों में 12 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि देहात अंचल के अनमीटर्ड बिलों में 25 फीसदी तक इजाफा किया है। विद्युत नियामक आयोग के इस फैसले से हर तबका परेशान है।
बढ़ती महंगाई और बाजार की मंदी से लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में बंपर बढ़ोत्तरी कर दी है। एक पखवाड़ा पूर्व टैरिफ जारी कर दिया गया था। जिसका लोग काफी विरोध कर रहे थे।
लेकिन बृहस्पतिवार को बढ़ी दरों को लागू कर दिया गया। जिसके बाद से उपभोक्ताओं के बिलों में 12 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो गई है। इतना अधिक बिल जमा करने में लोग असमर्थता जता रहे हैं। वहीं, औद्योगिक इकाईयों के मालिक भी परेशानी में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
नए टैरिफ के अनुसार जिले के 2.61 लाख उपभोक्ताओं को औसत प्रतिमाह 100 से 300 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। घरेलू शहरी उपभोक्ताओं का फिक्स्ड चार्ज 100 रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 110 रुपये प्रति किलोवाट हो गया है। बीपीएल घरेलू उपभोक्ताओं से प्रति किलोवॉट 50 रुपये फिक्स्ड चार्ज लिया जाता था, इसे बढ़ाकर भी 75 रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है।
औद्योगिक व व्यवसायिक उपभोक्ताओं को झटका
औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए 5 से 10 फीसदी दर बढ़ाई गई है। इस श्रेणी के जिले में करीब आठ हजार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं में इस निर्णय से रोष है, उनका कहना है कि बाजार में पहले ही मंदी की दौर चल रहा है। ऐसे में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी खर्चे को और बढ़ाएगी।
-शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को करनी होगी जेब ढीली-
शहर क्षेत्र के किसानों को नलकूप के बिलों में 9 फीसदी व ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को 15 फीसदी ज्यादा बिजली बिल देना पड़ेगा। ऐसे में नलकूप किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
-नए टैरिफ के अनुसार इस तरह बनेगा बिल-
यूनिट पुरानी दर नई दर
0-150 4.90 रुपये 6.20 रुपये
151-300 5.40 रुपये 6.50 रुपये
301 से 500 6.20 रुपये 7 रुपये
500 से ऊपर 6.50 रुपये 7.50 रुपये
जिले में उपभोक्ताओं की स्थिति
श्रेणी उपभोक्ता
घरेलू 2,16,902
कॉमर्शियल 16,177
नलकूप 23,984
(नोट: जिले में बिजली निगम के कुल 2,61,343 उपभोक्ता हैं)
सरकार वापस ले अपना फैसला--
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन गुप्ता का कहना है कि बाजार की मंदी से उद्यमी पहले ही परेशानी में हैं। अब बिजली की दरों में बंपर बढ़ोत्तरी से उन्हें कड़ा झटका दिया है।--फोटो संख्या--06
गांव सूदना निवासी योगेंद्र त्यागी का कहना है कि बिजली की बढ़ी दरों का बिल देने में आम उपभोक्ताओं को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा। बिजली की दरों को कम किया जाना चाहिए।--फोटो संख्या--08
भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण का कहना है कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। फसल के दाम तो बढ़ाए नहीं जा रहे, बिजली की दर तेजी से बढ़ रही हैं। जल्द बढ़ी दरें वापस नहीं ली तो आंदोलन होगा।--फोटो संख्या--07
-अधिकारी कहिन-
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह का कहना है कि नए टैरिफ के अनुसार दरें लागू हो गई हैं। उपभोक्ताओं को अब नई दरों के बिल मिलेंगे।