फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

प्रधानाध्यापक पर अभद्रता का आरोप, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
प्रधानाध्यापक पर अभद्रता का आरोप, हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। गांव इंटौरी के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को सहायक अध्यापिका व प्रधानाध्यापक के बीच जमकर कहासुनी हुई। शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर जातिसूचक शब्द व अभद्रता का आरोप लगाया। इससे नाराज शिक्षिका पक्ष के लोगों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया। भड़के ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस की भी गाड़ी रोक ली। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।
सुबह स्कूल खुलने पर शिक्षक छात्रों को पढ़ा रहे थे। इसी दौरान सहायक अध्यापिका नीतू का प्रधानाध्यापक मुनेंद्र प्रताप सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि शिक्षिका ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल में शोर होता देख ग्रामीण भी एकत्र होने लगे। शिक्षिका ने प्रधानाध्यापक पर जातिसूचक शब्द और अभद्रता करने का आरोप लगाया। इससे नाराज शिक्षिका पक्ष के ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया। कक्षाओं में बैठे छात्र भी स्कूल में ग्रामीणों को भीड़ को देखकर सहम उठे। मामले की सूचना किसी ने पुलिस को दी। आनन फानन में पुलिस स्कूल पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रधानाध्यापक को गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। किसी तरह पुलिस प्रधानाध्यापक को वहां से थाने लेकर आयी।
विज्ञापन

इधर मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी सहदेव गंगवार को जांच सौंप दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया स्टॉक रजिस्टर को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद भी सही जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि मामला गंभीर है। तीन दिन में खंड शिक्षा अधिकारी जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed