फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मंसूरपुर या असौड़ा में बनेगा एकीकृत मालखाना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हापुड़ में बनेगा पुलिस विभाग का मालखाना
विज्ञापन

हापुड़। जिले को जल्द ही एकीकृत मालखाने की सौगात मिलने जा रही है। इसके लिए अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव असौड़ा और मंसूरपुर में भूमि का निरीक्षण किया है। दोनों ही भूमि इसके लिए उपयुक्त हैं। ऐसे में इन दोनों में से एक स्थान पर मालखाना बनाया जाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही अधिकारियों द्वारा इसके लिए जल्द ही आगे की कार्यवाई अमल में लाते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पुलिस विभाग द्वारा जब्त वाहन, चोरी का सामान, शराब, अवैध रूप से बेचे जाने वाले पटाखे आदि सामग्री को सुरक्षित रखना काफी मुश्किल होता है। थाने चौकियों के बाहर क्षतिग्रस्त वाहनों का ढेर लगा रहता है।
विज्ञापन

ये वाहन दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। वाहनों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था पुलिस थानों व चौकियों में नहीं होती। स्थायी तौर पर इन्हें रखने की बड़ी समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में प्रतिवर्ष करीब एक हजार से अधिक आर्थिक अपराध घटित होते हैं। न्यायालय में पहुंचने पर कुछ ही मामलों में फरियादी अपने सामान को वापस ले जाने में सफल होते हैं, जबकि अधिकांश बाकी मामलों में सामान मालखाने में ही पड़ा रहता है। इसी तरह आम जनता से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज को भी मालखाने में रखा जाता है।
चौकियों के बाहर लगे कबाड़ में आग, चोरी की घटनाएं भी आम बात है। थाने और चौकियों में आगजनी की घटना से निपटने की सही व्यवस्था भी नहीं है। जिससे महत्वपूर्ण दस्तावेजों व कीमती सामानों के नष्ट होने का भय बना रहता है। इस समस्या के निस्तारण के लिए जनपद में एकीकृत मालखाने का निर्माण कराया जाना है। मालखाना करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। इसके लिए जनपद में दो स्थानों असौड़ा और मंसूरपुर में जमीन चिंहित की गई है।
एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि मालखाने को लेकर दोनों स्थानों का एसपी डा. यशवीर सिंह द्वारा निरीक्षण भी कर लिया गया है। उन्होंने इन दोनों स्थानों को इसके लिए उपयुक्त बताया है। ऐसे में किसी एक स्थान पर इसका निर्माण किया जाएगा। एसपी द्वारा शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद स्थान का चयन करके। अगले दो माह में मालखाने का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

खाली होंगे थाने और चौकियां
मालखाना बनने के बाद कबाड़घर बने चौकी और थाने खाली हो जाएंगे। जिले में सभी थानों और चौकियों में जब्त की गई सामग्री और वाहनों से लेकर दस्तावेजों को एकीकृत मालखाने में रखा जाएगा। जिससे सड़क पर अतिक्रमण और जाम की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। वहीं थानों और चौकियों का सुंदरीकरण भी हो पाएगा। कबाड़ की वजह से अभी तक थानों का बुरा हाल रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed