{"_id":"5d6d58ab8ebc3e93b31a4f04","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1835404102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों को ऑन लाइन भुगतान में हापुड़ नंबर दो पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों को ऑन लाइन भुगतान में हापुड़ नंबर दो पर
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को ऑन लाइन भुगतान में जिले का दूसरा स्थान
हापुड़। सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत ग्राम पंचायतों में ऑन लाइन भुगतान की प्रगति रिपोर्ट में हापुड़ जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि पहले स्थान पर गौतमबुद्धनगर रहा है। इस उपलब्धि से जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी गदगद हैं। जल्द ही सूबे के मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करेंगे।
शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास व दूसरे कार्यों के लिए पीएफएमएस के माध्यम से ऑन लाइन भुगतान की व्यवस्था लागू की थी। प्रदेश में अगस्त माह में इसे लागू किया गया। हापुड़ जिले में सिमरौली पहला ऐसा गांव था, जहां ऑनलाइन भुगतान की शुरूआत हुई थी। इसे लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास द्वारा ग्राम प्रधान को सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद से जिले में इस दिशा में तेजी से कार्य किया गया। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधान और सचिव को ऑनलाइन भुगतान के लिए 546 डोंगल वितरित की जानी थी।
जिनमें जिला पंचायत राज विभाग 70 गांवों में 135 डोंगल वितरित कर चुका है। इसके बाद से इन 70 गांवों में ऑन लाइन भुगतान शुरू हो चुका है। इस प्रगति के चलते शासन द्वारा जारी की गई प्रगति रिपोर्ट में हापुड़ को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जबकि पहला स्थान गौतमबुद्ध नगर को मिला है। इस स्थिति को लेकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गदगद हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास का कहना है कि शासन के आदेश पर सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की दिशा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। जल्द ही पूरे जिले में इस ऑन लाइन प्रक्रिया से ही भुगतान होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी जल्द ही इस संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग करेंगे।