{"_id":"5d62db7c8ebc3e017d361873","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd183021287","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव सादिकपुर में ग्रामीणों ने संदिग्ध महिला को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव सादिकपुर में ग्रामीणों ने संदिग्ध महिला को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सादिकपुर में ग्रामीणों ने संदिग्ध महिला को दबोचा
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर में रविवार शाम बच्चा चोरी गिरोह की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को दबोच लिया। ग्रामीणों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गयी, लेकिन समय रहते पहुंची पुलिस महिला को छुड़ाकर थाने ले आयी। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
रविवार शाम गांव सादिकपुर के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में टहलते हुए देखा। पूछताछ करने पर महिला अपने बारे में कुछ नहीं बता सकी तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। बच्चा चोर गिरोह की सदस्य होने के शक में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गयी। कुछ ग्रामीणों द्वारा महिला के साथ मारपीट भी की गयी। लेकिन सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अविनाश गौतम ने महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस महिला को थाने लेकर आ गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला थोड़ी बहुत हिंदी बोल रही है। उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के थाना अलीपुर दुआ के दामची पार्क की रहने वाली है। शाम के समय कुछ युवक उसे हापुड़ स्टेशन से रुपये का लालच देकर ई-रिक्शा में लेकर यहां आये थे और उसके बाद उसे छोड़कर फरार हो गए। महिला के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।