फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बारिश में भी नहीं डिगा जोश, धरने पर डटे रहे ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बारिश में भी नहीं डिगा जोश, धरने पर डटे रहे ग्रामीण
विज्ञापन

हापुड़। निर्माणाधीन एनएच-235 पर लिंक व सर्विस रोड न बनाए जाने के विरोध में चौथे दिन भी ग्रामीणों ने हाइवे पर निर्माण कार्य नहीं चलने दिया। बारिश में भी लोग धरने पर डटे रहे। इस दौरान भाकियू का समर्थन मिलने से आंदोलन और मजबूत हो गया है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने तक अगर कोई कर्मचारी काम करने पहुंचा तो वह उसे बंधक बनाने पर मजबूर होंगे।
उल्लेखनीय है कि मेरठ से बुलंदशहर के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन एनएच-235 से अनेक गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण बीते काफी समय से हाइवे पर लिंक व सर्विस रोड बनाने की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर मांग यदि पूरी नहीं की गई तो उन्हें बाईपास पर चढ़ने के लिए कई किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ेगा। इसके पूर्व शनिवार को एनएचएआई के पीडी भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन वार्ता विफल रही थी।
विज्ञापन

इस मौके पर धरना प्रदर्शन करने वालों में भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, दिनेश त्यागी, ज्ञानेश्वरी त्यागी, बबली सिंह, सुरेश त्यागी, सुनील त्यागी, हबीब चौधरी, अमानत अली, संदीप चौधरी, साहिब प्रधान, इफ्तेखार खां, महेश, राजकुमार जाटव, योगेश त्यागी, राजकुमार सिंह, कुलदीप, मुकुल त्यागी, सुंदरपाल सिंह, मूलचंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed