{"_id":"5d51b32a8ebc3e6d0c33b9f2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182206131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे, नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे, नमूने भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहार से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी तेज
हापुड़। रक्षाबंधन से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी अभियान तेज हो गया है। शहर की कई दुकानों में टीम ने जाकर सैंपल लिए, जहां गड़बड़ी मिली कार्रवाई की।
डीएम अदिति सिंह के आदेशों पर त्यौहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को टीम द्वारा मेरठ रोड रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक मिठाई की दुकान से रंगीन रसगुल्ले का एक नमूना लिया गया। इसके बाद टीम द्वारा सिंभावली में मिठाई की दुकानों पर छापामारी की गयी। यहां चमचम का एक नमूना लेते हुए करीब 60 किलो रंगीन रसगुल्ले को नष्ट करा दिया गया। रसगुल्ले में अत्यधिक कलर मिला होने के कारण उसे नष्ट कराया गया। अभीहित अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सभी नमूनों को संग्रहित कर राजकीय लैब लखनऊ जांच के लिए भेजा गया है। जांच नमूना रिपोर्ट आने के उपरांत आगामी विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।