{"_id":"5d51b3d98ebc3e6d12150797","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1821984196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्डों में त्रुटियों की भरमार,डाकघर पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्डों में त्रुटियों की भरमार,डाकघर पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 फीसदी आधार कार्ड में त्रुटियां, लोग परेशान
हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड में संशोधन के लिए लंबी लाइन लग रही है। रोजाना करीब 80 प्रतिशत लोग आधार कार्ड में संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं नया कार्ड बनवाने वालों की संख्या सिर्फ 20 फीसदी है। ऐसे में डाकघर के आधार कार्ड काउंटर पर लंबी कतार में फंसकर लोग परेशान हो रहे हैं।
आलम ये है कि सुबह टोकन लेने के लिए काउंटरों पर मारामारी मच रही है। सरकार की ओर से आधार कार्ड की अनिवार्यता को लागू किया है, जिसके बाद से प्रत्येक व्यक्ति अपना आधार कार्ड बनवाने की तैयारी में है। शुरूआत में गांव, शहर में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए गए थे। जन सेवा केंद्रों पर भी आधार कार्ड बने, लेकिन इनमें त्रुटियों की भरमार से लोगों को अब तक परेशान कर रही है। नए आधार व संशोधन कराने के लिए डाकघरों में काउंटर बनाए गए हैं। हापुड़ के प्रधान डाकघर में भी एक काउंटर बनाया है। इस काउंटर पर प्रतिदिन ग्राहकों की लंबी कतार लगी रहती है। मुख्य बात यह है कि इन कतारों में सर्वाधिक संख्या ऐसे लोगों की है, जो अपने कार्डों में संशोधन कराते हैं। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण उनका नंबर आने में दो दिन का समय भी लग जाता है।
कोट
कार्यवाहक पोस्ट मास्टर कुंवर सैन चौहान का कहना है कि आधार कार्ड की त्रुटियों के संशोधन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जिनके कार्डों की त्रुटियों को दूर किया जा रहा है।