फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आईजीआरएस में अव्वल आने पर सीएम ने दी बधाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
hapur news
आईजीआरएस में अव्वल आने पर सीएम ने दी बधाई
विज्ञापन

हापुड़। जनपद ने इस बार आईजीआरएस और 1076 हेल्पलाइन में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। इन कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार द्वारा घोषित बेस्ट 10 जिलों में हापुड़ अव्वल रहा है। शनिवार को हुई वीडियो कांफ्रेसिंग में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ के अधिकारियों को बधाई दी।

उत्तर प्रदेश सरकार आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को लेकर काफी गंभीर है। हर माह इसकी समीक्षा की जाती है। जनता द्वारा भेजी जा रही ऑनलाइन शिकायतों व हेल्पलाइन के संबंध में जो भी निस्तारण हो रहा है। उसके ही आधार पर जिले की रैंक भी तैयार की जाती है। स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ इन पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि जिले की स्थिति दोनों में ही अव्वल आई है। पिछले कई माह से जिला आईजीआरएस में प्रदेश में नंबर वन पर रहा है। इस बार भी हापुड़ प्रदेश के टॉप 10 जिलों में पहले नंबर पर है। शनिवार को हुई वीडियो कांफ्र सिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान जिले के अधिकारियों को बधाई दी तथा इसी तरह जनता की समस्याओं के निस्तारण करने के आदेश दिए। वहीं जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा है कि यह सरकार का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से जनसामान्य की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। अधिकारियों के द्वारा निर्धारित समय पर प्राप्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता के साथ ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण किए जा रहे हैं। जिसके कारण लगातार जनपद को इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है। इस उपलब्धि के लिए सभी संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगे भी ऐसी ही कार्य कुशलता की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed