{"_id":"5d4dbd2c8ebc3e6ca868397d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd182003297","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीकी रहेगी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीकी रहेगी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ईद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीकी रहेगी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की ईद
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों में तैनात अध्यापकों को जुलाई 2019 का वेतन नहीं मिल सका है। ऐसे में शिक्षकों के ईद का त्योहार फीका रहेगा। इस मामले में डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या से राहत दिलाने की मांग उठाई है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीरज चौधरी व देवेंद्र सिंह शिशौदिया ने बताया कि शिक्षकों के वेतन जारी में अक्सर ढिलाई बरती जाती है। ऐसे में शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो महीने पहले ईद उल फितर के त्योहार पर भी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया था। अब ईल उल अजहा का त्योहार आ रहा है, ऐसे में फिर से शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। लेखाधिकारी कार्यालय में तैनात एक बाबू जान बूझकर ऐसा करता है।
इस मामले में शिक्षकों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द इस समस्या से राहत दिलाने की मांग उठाई। इस मौके पर सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष राशि हुसैन, गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष इशरत अली मौजूद रहे।