{"_id":"5d49c1be8ebc3e6cae4efe39","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1818098198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने का किया विरोध तो की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने का किया विरोध तो की जमकर पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने का किया विरोध तो की जमकर पिटाई
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिल्ली गेट निवासी पिता पुत्र का पड़ोस के कुछ लोगों से विवाद हो गया। इसके बाद पड़ोसियों ने एकत्र होकर उन्हें जमकर पीटा। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहल्ला दिल्ली गेट निवासी जाने आलम ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था। रास्ते में पड़ोस के रहने वाले कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस बात का विरोध करने पर इन लोगों ने गाली गलौज कर पीड़ित के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए पीड़ित दौड़कर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद रात के करीब 11 बजे उसका पुत्र शाकिब पुरानी चुंगी पर दूध लेने गया था। इन लोगों ने शाकिब को भी घेर लिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान उसके पुत्र को काफी चोटें आई। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। मंगलवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।