फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भ्रष्टाचार के विरोध में धरने पर बैठा किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
भ्रष्टाचार के विरोध में धरने पर बैठा किसान
विज्ञापन

हापुड़। तहसील में जमीन के दाखिल खारिज के लिए पिछले कई दिनों से चक्कर लगा रहा किसान भ्रष्टाचार से त्रस्त हो गया। लेखपाल और एक अन्य कर्मचारी द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने से परेशान किसान शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया।

बाबूगढ़ के गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी सुभाष सिंह पुत्र कृपाल सिंह को अपनी भूमि दाखिल खारिज करानी थी। इसके लिए वह पूर्व में लेखपाल को सुविधा शुल्क भी दे चुका, लेकिन उसका स्थानांतरण हो गया। किसान का आरोप है कि वर्तमान लेखपाल और एक अन्य कर्मचारी भूमि को दाखिल खारिज करने के लिए उससे लगातार सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। रुपये न देेने पर उसे परेशान किया जा रहा है। पिछले कई दिन से वह तहसील परिसर के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण वह काफी परेशान है और कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। अधिकारी भी इस मामले में सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके खिलाफ वह धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

एसडीएम सत्यप्रकाश का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
नितिन दीक्षित 03एचपीआर 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed