फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सुबह से पूरा शहर जाम, लोग रहे हलकान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
hapur news
सुबह से पूरा शहर जाम, लोग रहे हलकान
विज्ञापन

हापुड़। तीज और कांवड़ यात्रा के बाद खरीदारी व दूसरे कार्यों के लिए सड़कों पर निकले लोगों के कारण शहर को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ा। सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी, घंटों तक लोग सड़कों पर फंसे रहे। इस दौरान पुलिसकर्मी मशक्कत करते नजर आये। दोपहर बाद तक शहर में जाम की यही स्थिति बनी रही।

कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में जाम लगने की उम्मीद थी, लेकिन ट्रैफिक की सही व्यवस्था के कारण इस दौरान यात्रियों को खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन यात्रा समाप्त होने के बाद शहर को एक बार फिर जाम का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी शाम में जाम के हालात रहे। दूसरी ओर तीज होने के कारण सड़कों पर सिंदारा देने वालों की भीड़ रही, जिसके कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया। ऐसे में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर की मेरठ रोड, गढ़ दिल्ली रोड और बुलंदशहर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। तहसील चौपला और मेरठ तिराहा जाम के केंद्र रही। यहां जाम खुलवाने के लिए पुलिसकर्मी जूझते नजर आये। स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर जाम से राहत जरूर मिली। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए विशेष रणनीति बनायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed