{"_id":"5d44854b8ebc3e6cd406082a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1814829161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट ने बसपा नेता सहित पांच के खिलाफ एफआईआर के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट ने बसपा नेता सहित पांच के खिलाफ एफआईआर के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने बसपा नेता सहित पांच के खिलाफ एफआईआर के दिए आदेश
हापुड़। बसपा नेता और उसके चार अन्य साथियों द्वारा एक व्यक्ति को जान से मारने का प्रयास और विफल होने पर उसके साथ लूट कर फरार होने के मामले में कोर्ट ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
वादी के अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि नई आबादी निवासी मोहम्मद युसूफ पुत्र नन्ने से कुछ लोगों की रंजिश चल रही है। ये लोग उसका मकान हथियाना चाहते हैं। 27 जून की शाम को युसूफ अपने एक मित्र के पास हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुरशदपुर में आम के बाग से आम की पेटी लेने के लिए गया था। बस से उतरकर बाग में जाते समय बाइक पर सवार होकर बसपा नेता ताशकीन, ताजीम, फैज और दो अन्य व्यक्ति यहां पहुंचे गए। इन लोगों ने जान से मारने की नियत से उसे दबोच लिया और गले में अंगोछा डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान एक बाइक सवार आ गया। जिसे देखकर आरोपी उसकी जेब से 2200 रुपये निकालकर फरार हो गए। इस मामले में अपर सिविल जज(सीडि)/ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह ने हाफिजपुर थाना पुलिस को पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।