फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोर्ट में गवाही देेने जा रही पीड़िता को दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कोर्ट में गवाही देेने जा रही पीड़िता को दी धमकी
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में एक वर्ष पूर्व हुई सतीश त्यागी की हत्या के मामले में हत्यारोपी बेखौफ हैं। बृहस्पतिवार को कोर्ट में गवाही देने जा रही मृतका की पत्नी को बाइक सवार दो युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले व्हाट्सएप पर मैसेज करके भी धमकी दी गयी। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

जून 2018 को बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी सतीश त्यागी की जमीनी विवाद में पीट पीटकर हत्या कर दी गयी थी, जिसमें गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले में शुरू से ही पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। पुलिस ने साठगांठ कर पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों द्वारा हाल ही में कचहरी कारागार में खुद पर हमला कर उन्हें फंसाने का प्रयास किया है। मृतक की शरमिष्ठा त्यागी ने बताया कि एक अगस्त को इसी मामले को लेकर तारीख थी। सुबह के समय घर के बाहर बाइक सवार दो युवक पहुंचे और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इससे पहले व्हाट्सएप पर भी धमकी दी गयी। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। सीओ राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच करायी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed