फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आज होगा नगर पालिका के कांवड़ शिविर का शुभारंभ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नगर पालिका के कांवड़ शिविर का आज होगा शुभारंभ
विज्ञापन

हापुड़। नगर पालिका पूरी तरह से भोले के रंग में रंगने को तैयार है। शनिवार को नगर पालिका के कांवड़ शिविर का शुभारंभ होगा। इसको लेकर पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पालिका अफसर-कर्मचारी कांवड़ियों को व्यवस्थाएं देने पर जोर दे रहे हैं।

कांवड़िये हरिद्वार से जल लाकर लौटने शुरू हो गए हैं। जिलेभर के मंदिर-शिवालयों में 30 जुलाई को जल चढ़ाया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेरठ रोड पर आरटीओ कार्यालय के निकट पालिका का कांवड़ शिविर लगाया जा रहा है। नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत ने बताया कि शनिवार को कांवड़ शिविर का शुभारंभ सांसद करेंगे। शिविर में कांवड़ियों के लिए खाने-पीने, ठहरने, नहाने-धोने, आराम करने की सभी व्यवस्थाएं क राई गई हैं। कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं शहरभर के सभी मंदिरों के आसपास चूने की व्यवस्था, साफ-सफाई कराई जा रही है। कांवड़ मार्गों पर प्रकाश की भी उचित व्यवस्था कराई गई। बिजली के खंभों पर पॉलीथिन भी लगाई गई है। इससे कांवड़ यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई घटना नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed