{"_id":"5d30c11c8ebc3e6c9a25c87a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1805276103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव गोयना में रास्ते पर कीचड़ जलभराव से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव गोयना में रास्ते पर कीचड़ जलभराव से निकलना मुश्किल
विज्ञापन
गोयना में गंदगी और जलभराव ने रोका ग्रामीणों का रास्ता
हापुड़। क्षेत्र के गोयना में एक रास्ते पर जलभराव और कीचड़ का यह आलम है कि यहां से निकलना तक मुश्किल है। आसपास के लोगों का जीवन नरक बन गया है। ग्राम द्वारा बार बार शिकायतों के बावजूद रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएम से की है।
गांव निवासी ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि गांव में सुखपाल वाले रास्ते पर पिछले लंबे समय से जलभराव हो रहा है। यहां जलभराव के कारण कीचड़ की यह स्थिति हो गयी है कि अब यहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है। रास्ते पर पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। आए दिन ग्रामीण कीचड़ में फिसलकर चोटिल होते रहते हैं। इस संबंध में कई बार प्रधान से रास्ते के निर्माण की गुहार लगायी जा चुकी है। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत करने वालों में रोहित कुमार, हरेंद्र कुमार, अंकित, प्रवीन, विक्की, अजय, मोहन, शिवा, गौरव, सोनिया रानी आदि शामिल थे।