फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

भारतीय किसान संघ ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर ने सौंपा ज्ञापनण्ण्

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
hapur news
मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
विज्ञापन

हापुड़। भारतीय किसान संघ ने बृहस्पतिवार को दस सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देकर मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने सरकार से सभी मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह तोमर ने बताया कि सरकार की नीतियों के वजह से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सरकारी मशीनरी की सुस्ती के वजह से अन्नदाता की परेशानियों का समाधान नहीं हो पा रहा है, जबकि सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कह रही है लेकिन धरातल पर किसानों की समस्या हल नहीं हो पा रही है। सरकार से शुगर मिलों से बकाया गन्ना भुगतान, अधिकांश गांवों में भूजल दूषित होने की समस्या, जिले में कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना, सभी शुगर मिल के क्रय केंद्र खोलना, सभी किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ, गांवों में बुजुर्ग विधवा महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ, मृतक किसान की भूमि के नाम पर तहसीलों में परिजनों का शोषण बंद हो, गांव जाखेड़ा में जल्द कन्या विद्यालय बनाया जाए, गौशाला की भूमियों का सर्वे कराकर गौशाला बनाई जाए, एनएच-24 के नए बाई पास पर गांवों के लिए अंडरपास बनाया जाने की मांग की।
विज्ञापन

वहीं सरकारी मशीनरी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की योजना, कार्यक्रम व पहल धरातल पर गरीब, मजदूर व किसानों तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन की मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे। संगठन अपनी मांगों को लेकर शांत नहीं बैठेगा। जिलेभर के किसान लखनऊ कूच कर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र सिंह, धर्म सिंह, खुशपाल सिंह, वीर सिंह आर्य, कर्मवीर, कर्मवीर, शिवओम, संजीव, सुमित, राजेंद्र, जयवीर, अजय, लक्ष्मीचंद, सत्यवीर, राजेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed