{"_id":"5d30bb7c8ebc3e6ce70a9391","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd1805241122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कांवड़ ड्यूटी में मुस्तैद हो जाएंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कांवड़ ड्यूटी में मुस्तैद हो जाएंगे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से कांवड़ मार्गों की जिम्मेदारी संभालेंगे जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट
हापुड़। कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गयी हैं। आज से कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगेे। अधिकारियों को 24 घंटे मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं। कावंड़ियों की संख्या को देखकर सड़क के बीच बैरिकेडिंग कराने के आदेश हैं। वहीं सड़कों पर कांवड़ सेवा शिविर सजने लगे हैं।
कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसे लेकर जहां अधिकारियों में बैठकों का दौर जारी है, वहीं इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी शुक्रवार से लागू हो जाएगी। वहीं जनपद के 35 मार्गों पर पुलिस पिकेट बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। 17 मार्गों पर 24 घंटे पुलिस के मोबाइल वाहन और लेपर्ड बाइकों पर तैनात पुलिस बल गश्त करेंगे। कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में ओवर ब्रिज, मेरठ फाटक, दिल्ली फाटक, मोदीनगर रोड, तहसील चौराहा, पुरानी चुंगी, मदरसा कोल्ड स्टोरेज, चितौली मोड, गेट नंबर 73, पक्का बाग, हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ फाटक, ततारपुर ओवर ब्रिज, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौराहा, बीबी नगर चौराहा, पिलखुवा थाना क्षेत्र में छिजारसी, डूहरी पेट्रोल पंप, मोदी नगर बस स्टैंड, धौलाना मार्ग, धौलाना थाना क्षेत्र में सोना पेट्रोल पंप, ब्रजनाथपुर नहर पुल, गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में शिवपुरा नानपुर, पलवाड़ा मोड़, स्याना चौराहा, गढ़ चौराहा, अठसैनी तिराहा, सिंभावली में वैट तिराहा, बक्सर रेलवे पुल, बक्सर रेगुलेटर, बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में देहरा कुटी तिराहा, पलवाड़ा पुलिया, आलम नगर पुलिस पर पिकेट तैनात रहेगी।
इसके अलावा छिजारसी से बस अड्डा चौराहा तक, बस अड्डा चौराहा से निजामपुर पेट्रोल पंप तक, निजामपुर पेट्रोल पंप से सोना पेट्रोल पंप तक, तहसील चौराहा से सोना पेट्रोल पंप तक, तहसील चौराहा से मेरठ बार्डर, सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर टोल ब्रिज, उपैड़ा से सिंभावली बार्डर, सिंभावली बार्डर से खुड़लिया, ग्राम खुड़लिया से गढ़मुक्तेश्वर बार्डर पर 24 घंटे पुलिस गश्त रहेगी।
विज्ञापन
जिले को चार जोन में बांटा
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने थाना स्तर और जोन स्तर पर शांति और व्यवस्था पर निगरानी करने के लिए मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 15 नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 जुलाई से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर राजस्व कर्मियों की तैनाती करें। जोन प्रथम में समस्त हापुड़ तहसील क्षेत्र, जोन द्वितीय में समस्त धौलाना तहसील क्षेत्र, जोन तृतीय मेें समस्त गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र और मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर राममूर्ति त्रिपाठी जोन चतुर्थ समस्त ब्रजघाट क्षेत्र को शामिल किया गया है। जबकि थाना क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की तैनाती भी कर दी गयी है। मंदिरों पर भी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।
इन थाना क्षेत्रों में तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट --
-कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र गजेंद्र सिंह तहसीलदार
-थाना बाबूगढ़ क्षेत्र रेणुका दीक्षित, तहसीलदार न्यायिक
-थाना हापुड़ देहात क्षेत्र अजय कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार
-थाना पिलखुवा क्षेत्र - संजय सिंह तहसीलदार
-थाना हाफिजपुर क्षेत्र- शिवकुमार, जिला कृषि अधिकारी
-थाना धौलाना क्षेत्र- निशांत पांडेय, खंड विकास अधिकारी
-कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र- सुरेंद्र प्रताप यादव, तहसीलदार
-थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र -अमरनाथ, चकबंदी अधिकारी
-थाना सिंभावली क्षेत्र- प्रेमचंद, खंड विकास अधिकारी
-ब्रजघाट क्षेत्र - सुभाष यादव, सहायक श्रमायुक्त
---
रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट
रेलवे स्टेशन हापुड़- सुरेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी
रेलवे स्टेशन सिंभावली- रमेश चंद, फल संरक्षण प्रभारी
रेलवे स्टेशन गढ़मुक्तेश्वर- अनिरुद्ध सिंह यादव, सहायक चकबंदी अधिकारी
रेलवे स्टेशन ब्रजघाट - सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी
----
शिविर की अनुमति को आए आठ आवेदन
शहर में कांवड़ यात्रा के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेरठ रोड पर शिविर लगने शुरू हो गए हैं। इनकी अनुमति के लिए आवेदन भी आने शुरू हो गए हैं। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि फिलहाल आठ शिविर लगाए जाने की आवेदन प्राप्त हो चुकी है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से कांवड़ को लेकर सभी ड्यूटी लागू हो जाएंगी, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। सड़कों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था कांवड़ियों की आमद के अनुसार की जाएगी।