फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: संदिग्ध दशा में महिला की मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मृतका सोनिया का फाइल फोटो - फोटो : GARH
संदिग्ध दशा में महिला की मौत, पुलिस ने चिता से उठाया शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बिना अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रजघाट श्मशान घाट पर चिता से महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी सोनू ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले हापुड़ के लज्जापुरी निवासी सोनिया (32) के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए। पीड़ित पति ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी घर में ही थी। वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। वहां से घर लौटने पर अपनी पत्नी सोनिया को आवाज लगाई तो वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई। जिसके बाद वहे कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी ने फंदा लगाया हुआ था, जिसको तुरंत ही नीचे उतारा और निजी चिकित्सक को दिखाया। जिसको चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चचेरे भाई की सूचना पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया
सोनिया की संदिग्ध दशा में मौत होने के बाद सभी परिजन शव को कब्जे में लेकर ब्रजघाट में श्मशान घाट पर जाकर अंतिम संस्कार करने लगे। जहां महिला के शव को चिता पर रख दिया गया था। इतने में ही मृतका के चचेरे भाई ने ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी और बहादुरगढ़ थाना पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद सूचना मिलते ही ब्रजघाट और बहादुरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला के अंतिम संस्कार पर रोक लगा दी और शव को चिता से उठवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसलिए मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही सोनिया की हत्या की है।

तोट-
मृतका के शव को बहादुरगढ़ थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। इसके अलावा पुलिस द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - स्तुति सिंह, सीओ

ब्रजघाट में श्मशान घाट पर चिता से महिला को शव को उठाने के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी।

ब्रजघाट में श्मशान घाट पर चिता से महिला को शव को उठाने के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी।- फोटो : GARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed