फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर युवक को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गोली लगने से घायल हुआ अंकित - फोटो : GARH
कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। परिजनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से कार्तिक पूर्णिमा मेले जा रहे युवक को कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर साथी युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने घायल को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। जिसका उपचार हापुड़ के निजी निजी अस्पताल चल रहा है।
सोमवार सुबह जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव ढिकौली निवासी अंकित सिरोही अपने परिजनों व साथियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा मेले में जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब चार बजे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली गढ़ नगर में कोतवाली से पचास मीटर की दूरी पर रुकी, उसके परिजन चाय पीने लगे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले एक युवक से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। जिससे गुस्साए आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर तमंचों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से कोतवाली के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच अंकित ने दूसरे वाहनों के बीच छिपकर अपनी जान बचाई। लेकिन एक गोली कंधे में लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच की, जहां पर युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने घायल को तुरंत ही गढ़ के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने अंकित की गंभीर हालत देख हापुड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि संबंधित मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है, घायल का उपचार कराया चल रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपी युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का नहीं दिखा खौफ
कार्तिक मेले को शांतिपूर्ण निपटाने के मकसद से हजारों की संख्या में पुलिस फोर्स आया हुआ है। जिसमें अतिरिक्त एएसपी, सीओ, इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल हैं। उसके बावजूद भी पुलिस फायरिंग जैसे घटनाओं पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है। कोतवाली के पास हुई घटना से क्षेत्र में पुलिस के प्रति तरह तरह की चर्चा हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed