{"_id":"636005a256fed76ffe1fcf41","slug":"hapur-news-garh-news-gbd246951272","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक मेला : खादर में बसी तंबुओं की नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक मेला : खादर में बसी तंबुओं की नगरी
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले में श्रद्धालुओं के लगे तंबू।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक मेला - खादर में बसी तंबुओं की नगरी
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में दो लाख से भी अधिक भक्तों ने टैंट-तंबू लगाकर पड़ाव डाल लिया है, जिससे गंगा का तटीय मैदान रंग बिरंगी रोशनी से गुलजार हो उठा है। दूर-दूर तक तंबुओं की नगरी बसी हुई दिखाई दे रही है।
चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर्व समेत 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाने आने वाले श्रद्धालुओं का आगमन बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर श्रद्धालुओं से भरे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिनमें सवार महिलाएं और बच्चों ढोलक की थाप पर भजनों को गाते हुए मस्ती से गंगा तट की ओर जा रहे हैं। आसपास के जनपदों से आकर पड़ाव डाल चुके परिवार मेले का मनचाहे ढंग से आनंद ले रहे हैं। स्नान घाटों पर गंगा में डुबकी लगाने वालों की भीड़ लगी हुई है। मेला क्षेत्र रंग बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ है।
चार नवंबर को होगा मेले का उद्घाटन
जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने बताया कि चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर कार्तिक पूर्णिमा मेले का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर मंडलायुक्त समेत जिला स्तरीय और क्षेत्रीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ढ़ मेले में गंगा स्नान के दौरान जल से अठखेलिया करती युवती।- फोटो : GARH
विज्ञापन