फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बकरी फार्म खोलने के नाम पर 32.50 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:39 PM IST
सार

बकरी फार्म खोलने के नाम पर 32.50 लाख ठगे गढ़मुक्तेश्वर।करीब नौ माह पहले कल्याण वाली मढैय़ा निवासी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा, जिसने उसे बकरी फार्म खोलकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया।लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने फार्म खोलने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

बकरी फार्म खोलने के नाम पर 32.50 लाख ठगे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किसान से एक व्यक्ति ने बकरी फार्म खुलवाने के नाम पर 32.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी कुंदन सिंह ने बताया कि वह मूल रुप से खादर क्षेत्र के गांव कल्याण वाली मढैय़ा का रहने वाला है। उसकी कृषि भूमि भी गांव के जंगल में है। करीब नौ माह पहले कल्याण वाली मढैय़ा निवासी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा, जिसने उसे बकरी फार्म खोलकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। पीड़ित ने बताया कि पहले तो उसने आरोपी को इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी ने अच्छे मुनाफे का लालच दिखाकर उसे अपनी बातों में फंसा लिया। बकरी फार्म खोलने और लाइसेंस बनवाने के लिए उसने अपने परिचितों व रिश्तेदारों से उधार लेकर आरोपी को 32 लाख 41 हजार रुपये जनवरी 2022 में दे दिए। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी आरोपी ने फार्म खोलने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने दो माह का समय और मांगा। दो माह बीतने के बाद के बाद उसने आरोपी से लाइसेंस बनवाने के लिए कहा, तो उसने कोई पैसा लेने से इनकार कर दिया। उसने गांव के प्रबुद्ध लोगों को लेकर आरोपी से बात करने का प्रयास किया, तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed