फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खेत पर भाई का खाना देने जा रहे युवक को मारी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर किया गया है वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।दौताई निवासी अफसर ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने भाई असलम को खेत पर खाना देने के लिए जा रहा था। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने गोली की आवाज सुनकर शोर मचा दिया, सभी किसान एकत्र हो गए। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मामला संदिग्ध लग रहा है।

विज्ञापन
hapur news
गोली से घायल हुआ युवक। - फोटो : GARH

विस्तार

खेत पर भाई का खाना देने जा रहे युवक को मारी गोली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में खेत पर भाई को खाना देने जा रहे युवक से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक को गोली मार दी, जो उसकी जांघ में लगी। गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर किया गया है वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
दौताई निवासी अफसर ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने भाई असलम को खेत पर खाना देने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह निर्माणाधीन गढ़ मेरठ बाईपास के पास पहुंचा तो सामने से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसकी जेब में रखी चार हजार की नकदी और मोबाइल लूटने लगे, उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर तमंचे से गोली चला दी। जो उसकी जांघ मे लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने गोली की आवाज सुनकर शोर मचा दिया, सभी किसान एकत्र हो गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने युवक को सीएचसी में भर्ती करा दिया। जहां चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मामला संदिग्ध लग रहा है। कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed