फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए गढ़ पालिका चेयरमैन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए गढ़ पालिका चेयरमैन गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका चेयरमैन सोना सिंह बसपा छोड़कर दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। निकाय चुनाव से पहले पालिका चेयरमैन के फैसले ने राजनीतिक समीकरण भी बदल दिए हैं।रविवार को पूर्व गढ़ विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने पालिका चेयरमैन सोना सिंह के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए गढ़ पालिका चेयरमैन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका चेयरमैन सोना सिंह बसपा छोड़कर दोबारा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पालिका चेयरमैन को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता ग्रहण कराई। निकाय चुनाव से पहले पालिका चेयरमैन के फैसले ने राजनीतिक समीकरण भी बदल दिए हैं।
रविवार को पूर्व गढ़ विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने पालिका चेयरमैन सोना सिंह के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट की। इस दौरान सोना सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी ने सोना सिंह को गढ़ निकाय का प्रभारी भी नियुक्त किया है। दल बदलने की खबर मिलते ही नगर के लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी। क्योंकि पिछले 14 साल से चेयरमैन सोना सिंह बसपा में थे, जो 2008 से लेकर अब तक के सभी चुनाव बसपा से ही लड़े हैं। सोना सिंह के साथ बसपा छोड़ने वालों में सभासद उसमान चौधरी, खजान सिंह, शेर सिंह कर्दम, अशोक फौजी, बोबी आजाद, शहजाद चौधरी, बादल आजाद, पूर्व सभासद सरिता देवी हैं। नगर पालिका परिषद के चुनाव में सोना सिंह सामान्य सीट पर बसपा के सिंबल से चुनाव लड़कर विजयी हुए थे। जिन्होंने भाजपा के विजय शर्मा को हराया था।
विज्ञापन

वहीं सपा में शामिल होने पर बबलू भाटी, शहजाद अली, नईम चौधरी, साजिद चौधरी, शाहनवाज चौधरी, साजदा बेगम, इकबाल चौधरी, सखावत चौधरी, कमरुद्दीन कुरैशी, सददन खां, शादाब कुरैशी, रमेश प्रजापति ने खुशी व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed