{"_id":"62e9510d8217a35ca63af77c","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2424352176","type":"story","status":"publish","title_hn":"Garhmukteshwar: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 70 हजार रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Garhmukteshwar: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटे 70 हजार रुपये, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 02 Aug 2022 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 10:00 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी अभिनव सिंह पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गांवों से कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कर्मी के कर्मचारी से हथियारों से लैस बदमाशों ने 70 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जनपद मेरठ के थाना बहसुमा क्षेत्र के गांव बटावली निवासी अभिषेक लांबा ने बताया कि वह गढ़ स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में एसएम के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह मेरठ रोड पर गढ़ क्षेत्र के गांव खिलवाई और जनूपुरा में बाइक पर सवार होकर लोगों को लोन के रूप में दी गई धनराशि का कलेक्शन कर गांव पौपाई की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही वह पौपाई में लिंक मार्ग पर शराब की दुकान के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर चार बदमाश पहुंचे और उसे रोककर बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए उसके पास से बैग में रखी 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मेरठ रोड समेत अन्य लिंक मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके।
विज्ञापन