फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में बस न मिलने पर कांवड़ियों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोडवेज बस स्टेंड में बस न मिलने पर प्रदर्शन करते कांवडिये। - फोटो : GARH
गढ़ में बस न मिलने पर कांवड़ियों का हंगामा
विज्ञापन

गढमुक्तेश्वर। रोडवेज बस स्टेंड पर बस न मिलने से नाराज कांवड़ियों ने मंगलवार को परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंचे स्टेशन प्रभारी ने कांवड़ियों को समझाकर शांत किया और बस की व्यवस्था करवाकर रवाना किया।

हरिद्वार, गोमुख से कांवड़ लाने वाले कांवड़ियों की रवानगी तेज हो रही है। तहसील क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़, सालारपुर, डहरा रामपुर, पलवाड़ा, नानई, नानपुर, खिलवाई, सिकंदरपुर, करीमपुर समेत आसपास के गांवों के लोग गढ़ चौपला पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड से बसों में बैठकर रवाना हो रहे हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे कांवड़ियों का जत्था रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा, लेकिन करीब डेढ़ घंटा बीत गया कोई बस नहीं मिली, जिससे कांवड़ियों में रोष व्याप्त हो गया। बस स्टैंड में स्टेशन प्रभारी के दफ्तर पर कांवड़ियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रभारी ने कांवड़ियों को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। अधिकारियों ने आनन फानन में बस की व्यवस्था करके कांवड़ियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

एआरएम रंजीत सिंह ने बताया कि बसों का समय पर संचालन किया जा रहा है। जब कांविड़ये आए थे, तभी बस की व्यवस्था कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed