{"_id":"62cb1c3c11542e286f22d898","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2413344141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन चार्जिंग के समय लगा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन चार्जिंग के समय लगा करंट, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन चार्जिंग के समय लगा करंट, युवक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में फोन को चार्जिंग पर लगाने के समय युवक करंट की चपेट में आ गया, जिसके शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने उसे झुलसा देख निजी चिकित्सक के भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
गांव नंगलाबड़ निवासी अंकित रविवार को अपने घर में ही मौजूद था। इस दौरान उसके मोबाइल फोन की बैटरी डाउन हो गई तो उसने अपने कमरे में जाकर मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाया। चार्जर को बिजली के प्वाइंट में लगाने के दौरान अचानक से मोबाइल में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गया। युवक की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको तुरंत ही गांव में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बारिश होने के कारण नमी के चलते मोबाइल में करंट दौड़ गया है, उसी की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिसके बाद परिजनों ने युवक का बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया है।