{"_id":"62c85a2574fbaa55915e1494","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2412081153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुसा कैंटर, चालक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात नए हाईवे किनारे खराब खड़े कैंटर में सब्जी से भरे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। घटना में कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच सब्जी विक्रेता घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र के गांव महमदाबाद निवासी राकेश (35 वर्ष) कैंटर पर चालक था, जो बृहस्पतिवार की रात अमरोहा से सब्जी भरकर साहिबाबाद मंडी लेकर जा रहा था। कैंटर में पांच सब्जी विक्रेता भी मौजूद थे। रात करीब एक बजे कैंटर सिंभावली क्षेत्र में नए हाईवे पर गांव खुडलिया के सामने पहुंचा, तो हाईवे किनारे खराब खड़े गत्ते से भरे एक दूसरे कैंटर से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर में सवार सोनू, तेजपाल, गजेंद्र, नेमपाल निवासी गांव महमदाबाद और भरत निवासी रवैडा घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व नए हाईवे पर दूध और पशुओं से भरे कैंटरों की भिड़ंत में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई थी।
सिंभावली पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक व घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं एनएचएआई पीडी राकेश सूद का कहना है कि नए हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं की जांच कराकर जरूरी कदम उठाए जाएंगे, ताकि भविष्य में हादसों को रोका जा सके। संवाद