फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किशोरी को अगुवा कर नशीला पदार्थ सुंघा दुष्कर्म किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
hapur news
किशोरी को अगवा कर नशीला पदार्थ सुंघा किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर से अगवा कर नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने बहादुरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उल्लेख किया है कि 2 जुलाई की रात को वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। इसी बीच गांव में ही रहने वाला संजू घर में पहुंचा और उसकी साढ़े 14 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर घर से ले गया। रात को करीब 12 बजे आंखें खुली तो देखा की, उसकी बेटी घर से गायब थी। जिसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने बताया कि वह गांव में ही एक व्यक्ति के घर बाहर पड़ी है। जिसको परिजनों ने बेहोशी की हालत में वहां से उठाया और घर ले आए। करीब 15 मिनट बाद किशोरी को होश आया तो उसने बताया कि उसके साथ आरोपी संजू ने दुष्कर्म किया। बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष आशीष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और बयान भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed