{"_id":"62b88ba9ea0ac820fa7a4dff","slug":"hapur-news-garh-news-gbd240634019","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बेहोश कर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बेहोश कर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कराया गर्भपात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को बेहोश कर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कराया गर्भपात
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में महिला से दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, जबरन गर्भपात कराने के मामले में पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के किलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 27 मार्च को वह अपने घर पर अकेली थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला शकील उसके घर में घुस आया। जिसने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करते हुए कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि सात मई को आरोपी अपने तीन साथियों को लेकर उसके घर पहुंचा, जिन्होंने उसे जबरन गर्भपात की दवा खिलाते हुए उसके पेट पर लात मारी। जिससे उसका गर्भपात भी हो गया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपी के उत्पीड़न से परेशान होकर उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद उसके पति ने आरोपी से शिकायत की, तो उसकी भी पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आए, जिन्होंने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग भी की। वहीं रस्सी का फंदा बनाकर उसकी हत्या की कोशिश की और घर में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। हंगामा होने पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता का कहना है कि सिंभावली थाने में तहरीर देने पर पुलिस बार-बार कार्रवाई का आश्वासन देती रही, कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसपी कार्यालय में भी शिकायत की। परंतु इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर समीर, दानिश, मुमताज, शकील के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट, जान लेवा हमला समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद