{"_id":"628bb7f2664c641bfa18bd5b","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2388850164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला मार्ग पर बदमाशों ने दूधिया की पिटाई कर छीने 80 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला मार्ग पर बदमाशों ने दूधिया की पिटाई कर छीने 80 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला मार्ग पर बदमाशों ने दूधिया की पिटाई कर छीने 80 हजार
गढ़मुक्तेश्वर। डेयरी पर दूध की रकम जमा करने जा रहे दूधिया से रास्ते में खड़े बदमाशों ने मारपीट कर 80 हजार रुपये की नकदी छीन ली। वहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आपसी मारपीट का मामला बता रही है।
नगर के मोहल्ला घोसियान निवासी मोनू यादव ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह दूध बेचने का काम करता है। रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे वह 80 हजार रुपये की नकदी लेकर बाइक से गांव कल्याण वाली मढैय़ा में स्थित डेयरी पर भुगतान करने के लिए जा रहा था। मेला मार्ग पर एक नलकूप के निकट खड़े छह बदमाशों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने तमंचे की बट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और उसकी जेब में रखी 80 हजार रुपये की नकदी छीन ली। पीड़ित का कहना है कि बदमाशों में से चार लोगों को वह जानता है। नकदी छीनने के बाद आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने चार लोगों को नामजद करते हुए छह के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद