{"_id":"6287c9c9588a6374b01c414f","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2387287108","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ससुराल में 10 दिन बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को ससुराल में 10 दिन बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन
युवक को ससुराल में 10 दिन तक बंधक बनाकर पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी से चल रहे विवाद को निपटाने के लिए साली के बुलावे पर उसकी ससुराल आए युवक को 10 दिन तक बंधक बनाकर पीटा और प्रताड़ित किया गया। आरोपियों के चंगुल से भागने की कोशिश करने पर सड़क पर भी पिटाई की गई। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद मेरठ के अजराडा निवासी सलमान की शादी तीन वर्ष पूर्व बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते सलमान की पत्नी झगड़ा कर अपने मायके आ गई। जो कुछ दिन बाद सिंभावली में रहने वाली अपनी बहन की ससुराल में रहने लगी। सलमान का कहना है कि 10 दिन पहले बड़ी साली ने उसे सिंभावली बुलाया, जिसने दोनों के बीच समझौता कराने के लिए कहा। विवाद समाप्त करने के लिए साली के बुलावे पर वह उसके घर पहुंच गया। जहां पत्नी और साली ने उसे बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जो रोजाना उसके साथ मारपीट भी करतीं रहीं। पीड़ित का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर जुमा की नमाज के समय मौका पाकर वह किसी तरह उनके घर से निकल आया। लेकिन दोनों महिलाओं ने उसे हरौड़ा मोड पुल के नीचे आकर पकड़ लिया और पिटाई करना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। सिंभावली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद