{"_id":"62852ea1dea20022f7038384","slug":"hapur-news-garh-news-gbd238620965","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक की एक आंख की गई रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक की एक आंख की गई रोशनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग में युवक की एक आंख की गई रोशनी
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली में चढ़त के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में आंख में छर्रा लगने से गाजियाबाद निवासी युवक की एक आंख की रोशनी चली गई। इस मामले में युवक के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पूठी निवासी सुंदरलाल ने मंगलवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि 9 मई को गांव दीनानाथपुर पूठी से एक बारात सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली में आई थी। जिसमें वह अपने बेटे तरुण और भतीजे प्रिंस के साथ आया हुआ था। सुंदरलाल का कहना है कि बारात में चढ़त के दौरान विकास निवासी बहलौलपुर और सौरभ निवासी हौशदारपुर नोएडा ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके बेटे तरुण की दांयी आंख में गोली का छर्रा लगने से वह लहूलुहान हो गया। उसका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है, चिकित्सकों का कहना है कि उसकी दांयी आंख की रोशनी जा चुकी है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद