{"_id":"627e8c7d677ee86af90a74a7","slug":"hapur-news-garh-news-gbd2383578114","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के कहने पर पत्नी-बच्चों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के कहने पर पत्नी-बच्चों को छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के कहने पर पत्नी-बच्चों को छोड़ा
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने पति पर बच्चों के साथ घर से बाहर निकलाने का आरोप लगाया, पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर एसओ को बताया कि उसके पति के गांव में ही रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर वह मारपीट करता है और घर से बाहर निकलने की धमकी देता है। उसने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार ग्रामीणों के बीच बैठक कर समझौता कराया जा चुका है, लेकिन आरोपी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बृहस्पतिवार को वह किसी बहाने से तीनों बच्चों और पत्नी के साथ दिल्ली आनंद विहार बस स्टेंड पर लेकर पहुंचा और वहां पर पत्नी और बच्चों को अकेला छोड़ भाग निकला। काफी देर तक पति की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद पीड़िता जैसे तैसे कर गांव पहुंची, तो आरोपी पति घर पर ही मौजूद मिला। वहीं पीड़िता का आरोप है कि युवती के कहने पर पति उसे व बच्चों को घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है।
बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों की काउसलिंग कराई जाएगी, यदि उसके बावजूद भी बदलाव नहीं आता है तो कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद