{"_id":"627945c96e42826aab49f5df","slug":"hapur-news-garh-news-gbd238145813","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान
गढ़मुक्तेश्वर। पत्नी और ससुर की प्रताड़ना से परेशान युवक ने पुष्पावती पूठ में चल रहे नटों के मेले में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि जनपद मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव अतराड़ा निवासी दीपक कुमार ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी थी, जिसने बताया कि वह अपने बड़े भाई अर्जुन और परिवार के लोगों के साथ गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ में आयोजित नटों के मेले में आया हुआ था। अर्जुन का अपनी पत्नी राधा निवासी गांव बदनौली हापुड़ से काफी समय से विवाद चल रहा था। जो अर्जुन से बार-बार तलाक लेने के लिए झगड़ा करती थी। विवाद के चलते राधा अपने मायके रह रही थी। पीड़ित ने बताया कि राधा अपने पिता श्रीपाल व अन्य परिजनों के साथ मेले में आई थी। जिन्होंने मेले के दौरान उसके भाई से फिर झगड़ा किया और तलाक देने के लिए दबाव बनाया। वहीं तलाक न लेने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की भी धमकी दी। जिनकी प्रताड़ना से तंग होकर अर्जुन ने 6 मई की रात मेला क्षेत्र में एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पीड़ित ने भाभी राधा और उसके पिता श्रीपाल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। सूचना के आधार पर राधा और श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद