फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बसपा नेता और पुत्र पर मजदूर की हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बसपा नेता और पुत्र पर मजदूर की हत्या का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जनपद मेरठ के किठौर निवासी एक बसपा नेता और उसके पुत्र पर मजदूरी मांगने पर उसके बेटे की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। किठौर पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने मंडलायुक्त को पत्र भेजा। मंडलायुक्त के निर्देश पर एसपी हापुड़ ने सीओ को मामले की जांच का आदेश दिया है।
गढ़ नगर की इंद्रा कॉलोनी निवासी चांद मिया ने बताया कि उसका बेटा आरिफ जनपद मेरठ के कस्बा किठौर में गढ़ रोड निवासी बसपा के एक नेता के फार्म हाउस पर माली का कार्य करता था। बसपा नेता ने उसका दो वर्ष का वेतन रोक रखा था। पीड़ित ने बताया कि कई बार उसके बेटे ने वेतन की मांग की, तो बसपा नेता के पुत्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के डर से उसका बेटा नौकरी भी नहीं छोड़ सका। वहीं इस बारे में आरिफ ने उसे फोन पर भी जानकारी दी। जिसके चलते वह 27 मार्च 2021 को बसपा नेता के फार्म हाउस पर पहुंचा। जहां उसने देखा कि बसपा नेता, उसके बेटे समेत दो अन्य लोग आरिफ को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। आरोपियों की पिटाई से आरिफ बुरी तरह जख्मी और लहूलुहान हो गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने किठौर थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने मंडलायक्त को पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। मंडलायुक्त ने एसपी हापुड़ को मामले की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर का कहना है कि संबंधित मामले में सीओ गढ़ पवन कुमार को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed