फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ऑनलाइन मंगाया मोबाइल, निकला साबुन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑनलाइन मंगाया मोबाइल, निकला साबुन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। सिंभावली क्षेत्र के रतूपुरा निवासी युवक ने ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल मंगाया लेकिन युवक को भेजे गए पार्सल में साबुन निकली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
रतूपुरा निवासी सुहेल ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन वेबसाइट पर वह मोबाइल फोन के बारे में सर्च कर रहा था। इसी बीच एक वेबसाइट पर आसान किस्तों पर मोबाइल फोन की बिक्री के बारे में जानकारी मिली। उसने अपना आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज कंपनी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए और 19 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बुक कर दिया। जिसमें उसके खाते से एक किस्त के पैसे भी कट गए। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को उसके पास कोरियर कंपनी के माध्यम से एक पार्सल पहुंचा, जिसे खोलने पर उसके होश उड़ गए। मोबाइल के डिब्बे में साबुन की टिकिया मिली। जिसके बाद उसने कंपनी के अधिकारियों को फोन किया। जिन्होंने इस मामले में जानकारी होने से इनकार कर दिया और सभी किस्तों का भुगतान न होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ऑनलाइन माध्यम से खरीदारी विश्वसनीय साइट से ही करें। वहीं डिलीवरी के दौरान कर्मचारी के सामने ही खरीदी गई वस्तु सही ढंग से जांच ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed