{"_id":"625af6c7939c27144033a36e","slug":"hapur-news-garh-news-gbd236994674","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे से कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे से कुकर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे से कुकर्म
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने एकांत में ले जाकर पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। पीड़ित के चाचा ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि शुक्रवार की शाम उसका पांच वर्षीय भतीजा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक बहकाकर उसे अपने साथ एकांत स्थान पर ले गया। जहां आरोपी ने डरा-धमका कर उसके साथ कुकर्म किया। जिसके बाद लहूलुहान हालत में बच्चे को वहीं पर छोड़कर आरोपी भाग निकला। रोते हुए बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और जिसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने उससे पूछा, तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़ित ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीओ पवन कुमार का कहना है कि बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद