{"_id":"6255b517c2dc7116567c9ee0","slug":"hapur-news-garh-news-gbd236796334","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की टक्कर बाइक सवार दंपती की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी भेजा और कार्रवाई शुरू की।
जनपद अमरोहा के बछरायूं निवासी नजाकत (करीब 45 वर्ष) मंगलवार को अपनी पत्नी खुशनुमा (करीब 40 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव असीलपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार शाहजहांपुर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर यात्रियों को दूसरे वाहनों से भेजा। हादसे में माता पिता की मौत होने से चारों बच्चों समेत परिजनों में कोहराम मच गया।
सीओ पवन कुमार ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं चालक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद