फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

तेंदुए की तलाश में पांच घंटे चला सर्च ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ के गांव झड़ीना के जंगल में तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम। - फोटो : GARH
तेंदुए की तलाश में पांच घंटे चला सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के गांव झड़ीना में पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगलों में तेंदुए की तलाश में घंटों सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उसके बावजूद भी तेंदुआ हाथ नहीं लग सका। इस दौरान टीम के कर्मियों ने ग्रामीणों से भी वार्ता कर तेंदुए को पकड़ने का आश्वासन दिया।
गढ़ वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को उप प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह और एसआई अनुज जोशी ने गांव झड़ीना में ग्रामीणों को बार बार तेंदुआ दिखाई देने के मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व गांव में परमानंद के घेर में बंधी दो बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें मार दिया था। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। जिसके बाद वन क्षेत्राधिकारी ने गांव में घटना स्थल के पास ही एक पिंजरा लगवा दिया था। लेकिन काफी दिन बीत चुके हैं, अभी तक तेंदुआ हाथ नहीं लग पाया है। वहीं ग्रामीणों का कहना गांव में कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है, इसके अलावा एक दिन तेंदुआ गांव झड़ीना में ही पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया, जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन वन विभाग की टीम तेंदुए का सुराग नहीं लग पाई है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि गांव में तेंदुए होने की सूचना पर लगातार वन विभाग की टीम गश्त कर रही है, फिलहाल तेंदुआ हाथ नहीं लग पाया है, यदि गांव में तेंदुआ है तो जल्द ही वन विभाग की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed